क्या छोटे बच्चों को ‘योग निद्रा’ और ‘त्राटक’ सीखना चाहिए?
Q : मेरा पुत्र साढ़े छः साल का है| क्या वह इस आयु में ‘योग निद्रा’ और ‘त्राटक’ सीख सकता है? यदि हाँ, तो कैसे और कहाँ से?
शिखा
Answer कहाँ से सीखने का तो मुझे नहीं पता, हाँ कैसे का मैं बता सकती हूँ| और 'त्राटक' के लिए मेरी एक सीडी है जिसका नाम 'त्राटक' ही है, आप वह ले लीजिए और 'योग निद्रा' हमने बच्चों के लिए अलग से बनाई है, 'योग निद्रा फॉर यूथ'| 6 साल का है तो अभी तो बहुत आसानी से उसको कर जाएगा और इस उमर में उसको सीखने की इच्छा हो रही है, यह बड़ी अच्छी बात है| आप सीखना चाह रहे हो यह उससे भी अच्छी बात है|
तो आप यह सीडी को आश्रम से ले जाइये, या मंगा लीजिए| जैसे भी ठीक रहे, और इसको इस्तेमाल कीजिए|
गुरुमाँ
Views: 1,011
Tags: child, meditation, tratak, yoga nidra, youth
Videos Related to above Question










