माँसाहार और अध्यात्म
Q : मैने आपसे दीक्षा २००३ में ली| तब से मैने छः साल से माँस नही खाया| अब पिछले साल से मैने स्वास्थ्य बिगड़ने(Health issues) की वजह से माँस(non-vegetarian) खाना शुरू कर दिया है| क्या मैने कोई भूल की या फिर मैने माँस खाकर ठीक किया? कृपया मार्गदर्शन करें|
मीना सेठी
Answer मुझे मालूम नही आपका ऐसा कौन सा स्वास्थ्य संबंधी रोग था जिसकी वजह से माँस खाना आवश्यक हो गया, वो तो आपने लिखा नहीं मीना| इसलिए मैं अब क्या कह सकती हूँ| मैं तो अब यही कह सकती हूँ कि आप बड़ी समझदार हैं| तो आप अपनी समझ से जो कर रही हैं, ठीक है| लेकिन मुझको इसमे शामिल मत करिए| हम आपको इसकी अनुमति नहीं दे सकते हैं कि आप किसी निर्दोष बकरे की हत्या करवा करके, मैं ये नही कह रही कटवा के, मैं कह रही हूँ किसी बकरे की हत्या करवा करके और उसका माँस आप खाएँ, ऐसी इजाज़त तो हम नही दे सकते हैं| अब आप कह रहे हैं कि स्वास्थ्य संबंधी विषयों की वजह से खा रहे हैं, तो ये मामला आपका और आपके डॉक्टर के बीच का है, इसमे हम तो कहीं से भी नहीं आते| ऐसे भी एक साल से तो खा ही रहे हो, अभी काहे खुद को दोषी मान रहे हो| अपराध की भावना आई तो हम याद आए आपको, इससे पहले याद नहीं आए|
गुरुमाँ
Views: 4,225
Tags: Food and sadhna, health, non-veg, spirituality, vegetarian food
Videos Related to above Question










