Find it difficult to meditate at home!
Q : जब अपने घर में होता हूँ तो विचार का प्रवाह चलता है| कहीं भी चला जाऊं, तो विचार कम हो जाते हैं और होश बन जाती है और साधना कर पाता हूँ पर घर पर ऐसा
संभव नही हो पाता!
nitu
Answer
ऐसी क्या बात हो गयी कि आपका ध्यान बाहर तो लगता है लेकिन घर में नही लगता है| घर में ऐसी क्यो दिक्कत हो गयी? और अगर बाहर रहने से मन टिकता है विचार कम होते हैं तो कुछ दिन यूँ ही सही| कुछ दिन घर से बाहर रह कर देख लीजिए, पर सच तो ये है कि अगर आपको मन लगाना आ गया है तो कहीं भी रहो, घर के बाहर कि जॅंगल में रहो या बस्ती में रहो, जहाँ भी रहो मस्ती से रहो और अगर घर और जॅंगल में फ़र्क बना हुआ है तो इसका मतलब अभी मन में फ़र्क बना हुआ है द्वेत भाव अभी मन में आपके चला है|
Views: 876
Tags: Sadhna


