Girls still awaiting sponsorship: 645  |   Funds Required: USD 132,914   |   Funds raised so far: USD 17,086

योग निद्रा में चेतना जल्दी ही लुप्त हो जाती है?

Q : पहले योग निद्रा करते समये आख़िर तक सजग रहती थी| मार्च से पार्ट-2 का अभ्यास कर रही हूँ शुरू में कभी कभी चेतना लुप्त होती थी अब जल्दी जल्दी चेतना लुप्त हो जाती है| क्या ग़लती हो रही है अंत तक कैसे सजग रहूं? अभी सक्रिए ध्यान भी शुरू किया है|
निर्मला सेनानी



Answer बहुत अच्छा किया आपने सक्रिए ध्यान शुरू कर लिया है और योग निद्रा करते में चेतना लुप्त होने का मतलब है कि आप या तो बहुत थकी हुई होती हैं जब इसे कर रही हैं या रात को आपकी नींद पूरी नही हो रही है और शरीर रात की उस बची हुई नींद की पूर्ति योग निद्रा के समय में कर रहा है तो इस बात को ध्यान में रखें कि रात को नींद भी गहरी हुई हो और बहुत थके हुए में योग निद्रा ना करें| शरीर स्वस्थ होना चाहिए, energetic होना चाहिए और फिर आप योग निद्रा को करिए फिर भी अगर चेतना लुप्त होती है तो ये सिर्फ़ इस बात का चिन्ह है कि अभी आपकी जो जाग्रती  का तल है वो अभी बहुत अच्छा नही है | पर चिंता की कोई बात नही है जैसे जैसे आप अभ्यास करते चले जाएँगे, वैसे वैसे धीरे धीरे इसमे बहुत उन्नति होगी और साथ में जो सक्रिए  जोड़ा है ये तो आपने बहुत ठीक किया है |

Views: 2,681

Tags: , ,

Videos Related to above Question