ध्यान में सही व सटीक जवाब कहाँ से आते हैं?

Q : गुरुमाँ, जब हम ध्यान करते हैं तो हमारे मन में कोई विचार ग़लत या सही या हम कहें कि कोई जिग्यासा हो तो उसका जवाब सही व सटीक आता है, वो जवाब कहाँ से आता है? और कभी कुछ ऐसा दिखता है जिसकी कभी कल्पना भी नही की होती, यह सब क्या है?

दीपक



Answer

दीपक, जब आप शांत और एकाग्र हो जाते हो तो आपके प्रश्नों के उत्तर आपके भीतर से आने लग जाते हैं जो ज्ञान आपको बाहर से मिलता है, उस ज्ञान पर आपकी तरफ से, आपकी बेहोशी के कारण से आप उस ज्ञान से वंचित रह जाते हैं, अभी जो लोग मेरे सामने बैठे हैं, जो मैं कह रही हूँ क्या वो सौ प्रतिशत अपने अंदर ले पा रहे हैं, नहीं ले पा रहे हैं|

अभी भी तुम्हारी बेहोशी है, जो बीच में दीवार बन जाती हैं| अभी भी जो सामने बैठे हैं अगर सामने बैठ कर के सौ प्रतिशत नही समझ पा रहे हैं तो टेलीविजन के माध्यम से या वेबसाइट के माध्यम से जब आप मुझे देखते या सुनते हो तो निश्च्य ही इस बात की शंका उठेगी कि आपने मुझे ठीक से समझा ही नही तो उसको अमल में कैसे लाएँगे?

इसके विपरीत अगर आपका मन पूरा पूरा शांत रहने लग जाए, निर्विचार अधिक होने लग जाए और मन में उद्वैग ना उठते हों, तब जैसे जैसे ध्यान गहरा होगा, पहले तो प्रश्न ही कम हो जाएँगे. दूसरे अगर कोई प्रश्न आएगा भी तो उत्तर भी अंदर से ही आ जाएगा| जहाँ से सवाल आते हैं, जवाब भी वहीं पर होते हैं. पर जवाब बेहोश होते हैं, सवाल तो दिख जाते हैं, जवाब नहीं दिखते|

तुम कहते हो, कभी कभी कुछ ऐसा दिखता है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती|

तो ऐसा कुछ भी आपको नहीं दिख सकता, जिसकी आपने कल्पना ना की हो| हमारा मन बहुत सी जानकारियों को अंदर भर के बैठा हुआ है और इन्हीं कुछ जानकारियों का जोड़-तोड़ कुछ ऐसा बन जाता है कि जिसको आप अजीब कहते हो या अविश्वसनिए कहते हो|

Nothing is beyond your imagination. What ever you are seeing is actually happening in your imagination.

गुरुमाँ

Views: 26,958

Tags: ,

Videos Related to above Question