क्या आप तनाव में हैं?

किसी भी समय आपको गहरी चिंता होने लगे तो आसान काम है कि अपनी पूरी चेतना को अपने पैर के अंगूठे में ले जाओ। इसको तुम अभी भी कर सकते हो। अगर ऐसा करते हो तो तुम्हारा टेंशन उसी क्षण चला गया। इसे आप कभी भी……. किसी भी समय तुम्हे लगे कि तनाव हो रहा है, तनाव आने लगा है, तनाव आ रहा है, सिर्फ़ अपनी चेतना को पाँव के अंगूठे में ले जाओ और तुम पाओगे कि तनाव विलीन हो गया है। तनाव तुमारी बेहोशी के कारण है। चैतन्य होते ही - जाग्रत होते ही सब गुबार चला जाएगा।